
काजल लगाने के फायदे– महिलाएं काजल का उपयोग अपनी आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए
करती हैं। यह महिलाओं की ब्यूटी का एक अहम हिस्सा है, जिसे लगाने पर आंखें सुंदर और बड़ी
दिखाई देने लगती हैं। काजल को “कोहल” नाम से भी जाना जाता है। काजल एक सॉफ्ट और
क्रीमी प्रोडक्ट है, जिसके इस्तेमाल से आपकी आंखों में चमक आती है। कई लोग काजल तो लगाते
हैं, लेकिन इसे लगाने का सही तरीका उन्हें नहीं पता होता। इसलिए, अगर आप रोजाना आंखों में
काजल का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसके बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए।
सदियों से आंखों को आकर्षक बनाने के लिए केवल महिलाएं ही नहीं पुरूष भी काजल का
इस्तेमाल करते आ रहे हैं। पहले की तरह आज भी काजल लोगों की ब्यूटी का अहम हिस्सा है। यह
आपके रूप को संवारने के साथ ही आंख से जुड़ी समस्याओं से भी राहत दिलाता है। वैसे तो,
आजकल बाजार में कई तरह के काजल उपलब्ध हैं, लेकिन केमिकल युक्त होने के कारण ये
आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए ज्यादातर विशेषज्ञ घर पर बनाए गए काजल
का उपयोग करने की सलाह देते हैं।
आंख में काजल लगाने के फायदे:-

1.आंखों की खूबसूरती बढ़ाए:-
काजल आपकी आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा है। इसे लगाने के बाद आंखों का
शेप अच्छा होता है और आंखें सुंदर दिखती हैं।
2.आंख संबंधी समस्या दूर करने के लिए:-
काजल आंख संबंधी समस्या के लिए बहुत फायदेमंद है। आयुर्वेदिक काजल में पीतल और चांदी
का उपयोग होता है, जो आपकी आंखों से जुड़ी हर तरह की समस्या के लिए लाभकारी है।
यह आंखों में एलर्जी की समस्या से भी राहत दिलाते हैं। आंखों को बार-बार मसलने से रक्त
वाहिकाओं में सूजन की समस्या होने लगती है, ऐसे में काजल लगाने से सूजन खत्म हो जाती है।
3.आंखों की रोशनी बढ़ाए:-
काजल आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होता है। पर आंखों की रोशनी
बढ़ाने के लिए बेहतर है कि आप घर में बने काजल ही लगाएं।
4.आंखों को धूप से बचाए:-
शायद आपको न पता हो, लेकिन काजल आपकी आंखों को धूप से बचाने में बहुत मदद करता है।
कई बार आंखों में धूप पड़ने से आंखें लाल हो जाती हैं और पानी आने लगता है। लेकिन अगर आप
नियमित रूप से काजल लगाते हैं, तो आप इस समस्या से काफी हद तक बचे रह सकते हैं।
5.आंखों को कीट से बचाए:-
अक्सर गाड़ी चलाते वक्त आंखों में कीड़ा चला जाता है, जिससे आंखों में दर्द होने लगता है। ऐसे में
काजल आंखों में कीट पतंगों से बचाने में बहुत मदद करता है।
6.डार्क सकल्र्स से छुटकारा:-
आयुर्वेदिक काजल में देसी घी का उपयोग होता है, जिससे आंखों की थकान दूर होती है और
इसके इस्तेमाल से आंखों के नीचे आने वाले काले घेरे भी कम होते हैं। इतना ही नहीं, काजल आंखों
की सफाई करने में भी मददगार है।
7.बुरी नजर से बचाए:-
माना जाता है, कि काजल बुरी नजर से बच्चों और बढ़ों को भी बचाता है। पहले के जमाने दादी,
नानी बच्चों को नजर से बचाने के लिए घर का बना काजल माथे या कान के पीछे लगाती थीं।
8.काजल से आंखों में आए ताजगी:-
आंखों में काजल लगाने से आपकी आंखों को फ्रेश फील होता है और थकान भी दूर होती है। ऐसा
इसलिए, क्योंकि घर में बने काजल में कपूर का उपयोग होता है और कपूर में एस्ट्रींजेंट के साथ
इंफेक्शन को खत्म करने के गुण मौजूद होते हैं। इसलिए घर में बना काजल आंखों के लिए ज्यादा
फायदेमंद है।
9.काजल से आंखों को बड़ा दिखाने में:-
जिन लोगों की आंखें छोटी-छोटी होती हैं, उनके लिए काजल बहुत अच्छा ऑप्शन है। इसे लगाने से
आंखें बड़ी दिखने लगती हैं और सुंदर भी। कभी-कभी ज्यादा सोने या ज्यादा रोने से आंखों में
सूजन आ जाती है, जिससे आंखें छोटी-छोटी हो जाती हैं। ऐसे में आंखों को नॉर्मल दिखाने में काजल
बहुत फायदेमंद है।
आंखों में काजल लगाने के नुकसान –
- आंखों में काजल लगाने के नुकसान से आंखों में सूखापन आना।
- आंखों में काजल लगाने के नुकसान से आंखों में जलन महसूस होना।
- आंखों में काजल लगाने के नुकसान से संक्रमण होना।
- आंखों में काजल लगाने के नुकसान से आंखों के आसपास की त्वचा खराब हो जाना।
- आंखों में काजल लगाने के नुकसान से आंखों के भीतर फोड़ों की शिकायत।
- आंखों में काजल लगाने के नुकसान से आंख में खुजली और एलर्जी होना।
- काजल में मौजूद लेड से शरीर में लेड की मात्रा बढ़ना।